अमर इण्टर कालेज में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित
एसडी यादव
पराऊगंज/जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुवारी में स्थित अमर इंटर कॉलेज के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय शैक्षणिक परिभ्रमण कार्यक्रम हुआ। यह परिभ्रमण वाराणसी के सारनाथ, स्वर्वेद मंदिर सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का कराया गया। उक्त अवसर पर प्रबंधक एव प्रधानाचार्य ने बताया कि शैक्षणिक परिभ्रमण द्वारा बच्चों में बौद्धिक एवं तार्किक विकास के साथ सर्वांगीण विकास होता है। वह अपने ऐतिहासिक धरोहरों एवं ऐतिहासिक स्थलों से परिचित होते हुए अतीत का ज्ञान प्राप्त करते हैं और वर्तमान परिवेश में अपना सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करते हैं। शैक्षणिक परिभ्रमण से लौटे विद्यार्थियों ने प्रसन्नता एवं खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंध समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक समरजीत सरोज, रामचंद्र प्रजापति, विजय कुमार, अच्छे लाल मौर्या, प्रिंस कुमार, प्रेमशंकर श्रीवास्तव, ज्योति यादव, निकहत गुल, विकास यादव, अनिल यादव, कोमल प्रजापति सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
.jpg)











