विकास यादव
नौपेड़वा, जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल के छात्र—छात्राओं ने फिर सफलता का परचम लहराया है। गुरुवार को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के कार्तिक गुप्ता (94.33) तथा अनुष्का यादव (94.16) ने जिले की मेरिट में स्थान हासिल किया है जबकि अंशू पाण्डेय 92 प्रतिशत अंक अर्जित की है। विद्यालय के दस बच्चों ने 90 प्लस में जगह बनाई है। विद्यालय की निदेशक पारुल जायसवाल तथा प्रधानाचार्य पंकज तिवारी ने सभी छात्र—छात्राओं को सफलता की बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।
हाईस्कूल: कार्तिक गुप्ता
राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नौपेड़वा बाजार का ही निवासी छात्र एवं जनपद में सातवां स्थान हासिल करने वाला छात्र कार्तिक गुप्ता ने बताया कि पिता सत्य प्रकाश गुप्ता किराना की दुकान चलाते हैं जबकि मां प्रतिमा गृहिणी हैं। मोबाइल जरूर चलाता था परन्तु उससे सिर्फ अध्ययन ही करता था। साथ ही कोचिंग भी करता था। उन्होंने इसका श्रेय शिक्षकों के साथ माता पिता को दिया है।
हाईस्कूल: अनुष्का यादव
राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल नौपेड़वा की छात्रा एवं उटरुखुर्द निवासी ब्यवसायी लालचंद यादव की पुत्री अनुष्का यादव ने बताया कि स्नातक कर चुकी मां सुमन यादव व पिता के सहयोग तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है। मोबाइल से अध्ययन के साथ कोचिंग भी करती थी। पढ़ाई के दौरान कोई बाधा नही रही।
कार्तिक ने 7वां एवं अनुष्का ने 8वां स्थान पाया
कार्तिक गुप्ता ने 94.33 प्रतिशत के साथ 7वां रैंक प्राप्त किया। इसी तरह अनुष्का यादव ने 94.17 प्रतिशत के साथ 8वां रैंक प्राप्त किया।
.jpg)












