Jaunpur News: ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका

Aap Ki Ummid
follow us


Jaunpur News: ग्राम विकास इण्टर कालेज खुटहन की हिमांगनी यादव ने जिले में बजाया डंका


बृजेश यादव

खुटहन, जौनपुर। हिमांगनी यादव पुत्री सुरेश प्रसाद यादव ने जनपद में दूसरा और ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन में प्रथम स्थान प्राप्त करके अपने कालेज के साथ अपने गाँव के नाम को रोशन किया है। कॉलेज के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि छात्रा पढ़ने में लगनशील एवं होनहार थी। इसकी सफलता का श्रेय छात्रा के माता-पिता के साथ मैं सभी अध्यापकों को देता हूँ जिनकी गाइडलाइंस में छात्रा ने अपने कॉलेज का नाम अपने साथ जनपद में रोशन हुआ। मुझे बहुत ही खुशी हो रही कि यदि छात्रा के इस उपलब्धि को देखते हुए और सभी छात्रों को सीख लेकर अभी से मेहनत और लगन से पढ़ाई करते हुए अपने कॉलेज के नाम को राज्य स्तर पहुंचाये। उन्होंने बताया कि कालेज के प्रबंधक डा. रमेश चंद्र यादव ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सफल सभी छात्र—छात्राओं को बधाई दिया। साथ ही कठिन परिश्रम के साथ पढ़ाई करने का मूल मंत्र दिया है जिससे ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन के छात्रों का डंका प्रदेश व देश के कोने-कोने बजे। मौके पर उपस्थित अध्यापक सुनीलकांत तिवारी, ईश्वरदेव यादव, अमृत लाल यादव, रामसूरत मौर्य, अनुराग यादव, दिनेश गुप्ता आदि ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते मार्गदर्शन किया।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


 

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!