Jaunpur News: मां शारदा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ाया मान, शत—प्रतिशत रहा रिजल्ट

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: मां शारदा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने बढ़ाया मान, शत—प्रतिशत रहा रिजल्ट



सौरभ सिंह

सिकरारा, जौनपुर। यूपी बोर्ड 2026 की हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के गुरुवार को जारी परीक्षा परिणाम में क्षेत्र के खानापट्टी की मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय की छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से कालेज व गांव का नाम रोशन किया है। विद्यालय के शत—प्रतिशत छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। उक्त विद्यालय की हाईस्कूल की टॉप फाइव सूची में खुशी यादव (93.33%), रितिका सिंह (92.83%), आफिया (90.33%), रश्मि सिंह (90.30%), रागिनी यादव (89.66%), रक्षा यादव (88.83%), श्रुति यादव (88.83%) प्रतिशत अंक मिला। इण्टरमीडिएट में अंशू यादव विज्ञान वर्ग (गणित) 86.8%, सुप्रिया मौर्या कला वर्ग (84.4%), अर्चिता प्रजापति कला वर्ग 84.2% तथा आयुषी यादव विज्ञान बायो वर्ग (84%) और रीतू यादव विज्ञान बायो वर्ग (84%), खुशी यादव (83.8%) रहा। विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह एडवोकेट व प्रधानाचार्य शरद सिंह ने छात्राओं की इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

adsads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!