शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 की युवा शाखा द्वारा सम्मान समारोह किया गया जहां मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि सभासद/राष्ट्रीय महासचिव पंकज श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने किया। युवा अध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव की पूरी टीम द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर अमित श्रीवास्तव एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नामित सभासद पंकज श्रीवास्तव को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा महिला शाखा की नवनियुक्त महासचिव ज्योति श्रीवास्तव तथा युवा शाखा के जिला महासचिव सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला संरक्षक के रूप में मंजू श्रीवास्तव को भी सम्मानित किया गया। साथ ही विश्व प्रकाश श्रीवास्तव को इलेक्ट्रानिक मीडिया पत्रकार संघ का जिला उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया। काफी संख्या में महिला एवं युवा शाखा में लोगों ने अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 2150 में सदस्यता ली।
इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, राष्ट्रीय सचिव नीरज श्रीवास्तव, संरक्षक हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेंद्र खरे, पत्रकार संजय अस्थाना, डा. विजय श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, युवाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, लोकेश श्रीवास्तव, शिवांश श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव, कल्पना श्रीवास्तव, संगठन सचिव दीपक श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, रश्मि श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, डा. नमिता श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, अर्चना श्रीवास्तव, अंकिता श्रीवाहतव, भावना श्रीवास्तव, अर्पिता श्रीवास्तव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव नवनीत श्रीवास्तव ने किया। अन्त में महिला शाखा की जिलाध्यक्ष तूलिका श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
.jpg)











