जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई जहां उन्होंने निर्माणाधीन ओवरहेड टैंक, पंप हाउस एवं सोलर कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया। समीक्षा के दौरान पाया कि पिछली बैठक से आज की बैठक तक अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है जिस पर उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किये जायं, अन्यथा संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधानों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की फीडबैक प्राप्त करते हुये संबंधित को जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी जूनियर इंजीनियर (JE) परियोजनाओं पर टोल फ्री नंबर 1800, 121, 2164 अनिवार्य रूप से अंकित कराएं और इसका प्रचार—प्रसार करायें। यह भी निर्देश दिया कि सभी जेई एक माह में कम से कम 30 परियोजनाओं का निरीक्षण करें। ग्राम प्रधानों के सहयोग से खुली बैठक आयोजित करें तथा एक पृष्ठीय (वन पेजर) रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही प्रत्येक जेई के पास ग्राम प्रधानों एवं ग्राम पंचायत अधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध रहना सुनिश्चित किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
.jpg)










