बीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश
तेजस टूडे सं.
राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर में बुधवार सुबह प्रशासनिक शिथिलता और शिक्षकों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई। बीईओ के औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटकता मिला और पूरा स्टाफ अनुपस्थित पाया गया। इस गंभीर अनुशासनहीनता पर संज्ञान लेते हुए बीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत 6 शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई सुनिश्चित किया।
जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह बीईओ राजेश वैश्य प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। शासन के नियमानुसार अध्यापकों की उपस्थिति सुबह 7:45 बजे तक अनिवार्य है लेकिन हैरानी की बात यह रही कि सुबह 8:10 बजे तक विद्यालय के गेट पर ताला बंद था। स्कूल के बाहर लगभग 10 बच्चे खड़े होकर शिक्षकों के आने का इंतजार करते मिले। बीईओ के मौके पर पहुंचने के बाद शिक्षक एक-एक कर विद्यालय पहुंचे। इस अव्यवस्था पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बीईओ ने प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णकांत मधुकर से कड़ी नाराजगी जताई।
निरीक्षण के बारे में बीईओ श्री वैश्य ने बताया कि समय से विद्यालय न पहुंचने और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के आरोप में प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीन पुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णकांत मधुकर, सहायक अध्यापक सेराज अहमद, सूफिया परवीन, सहाना बानो, रंजना और शिक्षामित्र राम सकल का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही स्पष्ट किया कि विद्यालय संचालन में इस तरह की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी औचक निरीक्षण का क्रम जारी रहेगा।
.jpg)











