सोनू गुप्ता
मडियाहूं, जौनपुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के आशापुर सिरौली गांव में की 135वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके की गई। इसके बाद शोभायात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली। यात्रा के दौरान लोगों के हाथों में झंडे, बैनर और पोस्टर थे जिन पर बाबा साहेब के प्रेरणादायक विचार अंकित थे। “जय भीम” के नारों से पूरा गांव गूंज उठा जिससे माहौल पूरी तरह से उत्साह और जोश से भर गया।
इस आयोजन की अगुवाई गांव के अजय कुमार, सत्य प्रकाश, काशीराम गौतम, अवकाश गौतम, आजाद, राहुल गौतम सहित अन्य युवाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने किया। सभी के सामूहिक प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान डीजे और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर लोग झूमते नजर आये। महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और भी आकर्षक और जीवंत बना दिया।
यात्रा गांव के प्रमुख स्थानों से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची जहां सभा हुआ। इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष, उनके सिद्धांतों तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने, शिक्षा को बढ़ावा देने और समाज में समानता व भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।
.jpg)











