Jaunpur News: इतनी बड़ी समस्या का निराकरण आखिर क्यों नहीं?

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: इतनी बड़ी समस्या का निराकरण आखिर क्यों नहीं?


मुंगराबादशाहपुर रेलवे क्रासिंग बना लोगों के जी का जंजाल


अमित शुक्ला/वैभव वर्मा

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। आज भी बस या कार से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी  पिछले एक दशक की तरह आज भी व्याप्त है। कहा जाता है कि भाजपा सरकार आने से जौनपुर के विभिन्न क्षेत्र में विकास हो रहे हैं लेकिन जो सबसे महत्व उस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। हां, मैं आप लोग का ध्यान सार्वजनिक इंटर कॉलेज मुंगराबादशाहपुर के बगल में रेलवे क्रॉसिंग पर ले चलता हूं जहां आज भी बस कार मोटरसाइकिल यात्रा करने वाले यात्रियों का बहुत दयनीय स्थिति होती है जो प्रयागराज से जौनपुर, वाराणसी सहित अन्य मार्गों को जोड़ती है, वहां पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद लंबी-लंबी लाइनों में ट्रैफिक लग जाता है। वह क्रॉसिंग अगर एक बार बंद होता है तो स्थानीय लोगों को कहना है कि कम से कम डेढ़ से 2 घंटे ट्रैफिक की ऐसे ही लंबी कतार लगी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परेशानी लगभग आये दिन होती रहती है। कुछ लोगों ने बताया कि डेढ़ से 2 घंटे तो बहुत कम है। कभी-कभी जाम की स्थिति 4 से 5 घंटे ऐसे ही बनी रहती है जिसके चलते तमाम यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। किसी का ट्रेन छूट जाता है तो किसी का एग्जाम छूट जाता है। अन्य लोग किसी जरूरी काम से वंचित रह जाते हैं। मैं जवाब चाहता हूं कि लोग कहते हैं कि जौनपुर में यह विकास हो रहा है, वह आखिर विकास दिख क्यों नहीं रहा है? इतनी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जनता को।  इस विषय पर क्यों कोई नहीं सोच रहा है? मैं अपने इस लेखनी के माध्यम से जिले के राज्यमंत्री, मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका अध्यक्ष सहित तमाम जिम्मेदारों का ध्यान इस परेशानी पर आकर्षित करना चाहता हूं।

adsads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!