Jaunpur News: कोई भी बुखार हो सकता है मलेरिया, बरतें सावधानी और रहें सजग

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: कोई भी बुखार हो सकता है मलेरिया, बरतें सावधानी और रहें सजग


अधिकारियों ने मलेरिया को समाप्त करने का लिया दृढ़ संकल्प

सीएमओ सभागार में मलेरिया को लेकर की गयी विचार गोष्ठी


जौनपुर। विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को सीएमओ सभागार में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार के नेतृत्व में मलेरिया जागरूकता विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। सीएमओ, नोडल अधिकारी डॉ. बीसी पंत, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव आदि ने मलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव, जांच उपचार, जागरूकता आदि विषय विचार व्यक्त किया। साथ ही उन बिंदुओं पर पर चर्चा परिचर्चा की। स्लोगन बोले गए, पोस्टर पैम्फलेट वितरित किए गए। सीएमओ ने मलेरिया उन्मूलन, बचाव, साफ सफाई रखने, प्रचार प्रसार आदि पर शपथ दिलाई।

गोष्ठी और शपथ में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी वी बीडी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक, सहायक मलेरिया अधिकारी संजीव मिश्रा, मलेरिया फाइलेरिया निरीक्षक, जिला अर्बन कॉर्डिनेटर प्रवीण पाठक, एआरओ बृजेश यादव, चीफ फार्मासिस्ट अरविंद सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. जियाउल हक सहित सीएमओ ऑफिस के समस्त स्टाफ, मलेरिया फाइलेरिया स्टाफ, जिला चिकित्सालय एवं समस्त ब्लॉकों से आए लैब टेक्नीशियन आदि उपस्थित रहे।

डीएमओ सुनील यादव एवं फाइलेरिया निरीक्षक दीपक सिंह, अभिषेक सोनकर ने हरिवंश सिंह इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में नर्सिंग छात्र—छात्राओं के बीच मलेरिया जागरूकता गोष्ठी की। इसके अलावा पोस्टर, पैम्फलेट वितरित किया गया। मलेरिया फाइलेरिया टीम से राकेश सिंह, सतेंद्र कुमार, शिव शंकर के नेतृत्व में अर्बन जौनपुर के मातापुर वार्ड के प्राइमरी स्कूल में जागरूकता गोष्ठी एवं आस—पास एंटीलार्वल स्प्रे, सोर्स रिडक्शन पोस्टर पेस्टिंग, पैम्फलेट वितरण आदि कार्य भी कराया गया।

साथ ही जनपद के समस्त सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर मलेरिया जागरूकता गोष्ठी, शपथ आदि कार्यक्रम किया गया। आशा द्वारा क्षेत्र में सोर्स सर्वे, सोर्स रिडक्शन, स्वास्थ्य शिक्षा, जन जागरूकता आदि कार्य किए गए। जनपद में 2025 में मलेरिया के 14 केस, 2026 में अब तक 5 केस रिपोर्ट हो चुके हैं। किसी की मृत्यु मलेरिया से नहीं हुई है। जनपद में मलेरिया के जांच उपचार की व्यवस्था, जांच किट, दवाएं, फ्लूड समस्त स्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर उपलब्ध है। आशा द्वारा क्षेत्रीय स्तर पर सर्विलांस कार्य किया जा रहा है।

ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीमें गठित की गई है। सभागार में मौजूद अधिकारियों ने जनमानस से अपील किया कि अपने घरों के आस पास साफ सफाई रखें। झाड़ियों को साफ करें। कहीं भी जल जमाव न होने दें। नालियों में कूड़ा कचरा न डालें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। खुले में खुली बदन न सोएं। पूरी आस्तीन के कपड़े पहने। कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है, इसलिए बुखार की स्थिति में तत्काल स्वास्थ्य केंद्र जाकर अपनी जांच उपचार करायें।




बुखार में देरी, पड़ सकती है भारी। जल जमाव होगा जहां, मच्छर पैदा होंगे वहां। कचरा कचरेदानी में, सोएं मच्छरदानी में। साफ सफाई को अपनाओ, मलेरिया रोग को दूर भगाओ। हर रविवार मच्छर पर वार, लार्वा पर प्रहार, खत्म करें मलेरिया बुखार।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!