चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। विश्व मलेरिया दिवस पर शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मलेरिया से संबंधित बचाव एवं इलाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधीक्षक डॉ. रफीक फारूकी ने मलेरिया से होने वाले दुष्प्रभावों एवं बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जागरूक किया। साथ ही कहा कि साफ-सफाई, जलजमाव से बचाव तथा समय पर उपचार से मलेरिया जैसी बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
इस दौरान डॉ. रफीक फारूकी द्वारा सभी को मलेरिया उन्मूलन हेतु शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में डॉ. आर.बी.यादव, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. संजीव यादव, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. हरिओम मौर्य, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जमालुद्दीन, राजेश पाण्डेय एलटी, विशाल राय एलटी, जेपी बरनवाल, चन्द्रभान यादव सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को मलेरिया के प्रति जागरूक कर स्वस्थ समाज के निर्माण में सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।
.jpg)











