शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। अरविन्द सिंह प्रशासनिक अधिकारी की अधिवर्षता की आयु पूर्ण होने पर विदाई एवं सम्मान समारोह जिलाधिकारी डा० दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बता दें कि अरविन्द जी तहसील केराकत एवं तहसील सदर में विभिन्न पटलों पर कार्य करने के पश्चात् वर्तमान में प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो गये। सम्मान समारोह में जिलाधिकारी ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम पहनाकर उनका अभिनन्दन किया।
वहीं जिलाधिकारी ने श्री सिंह के अत्यन्त व्यवहार कुशल होने, अपने कार्यों के साथ-साथ बिल लिपिक व राजस्व सहायक के महत्वपूर्ण कार्यों का उत्कृष्ट सम्पादन किये जाने हेतु उनको बधाई व आभार प्रकट किया। इसके पश्चात् अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी (भू-राजस्व), वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, मंत्री राजीव श्रीवास्तव ने अंगवस्त्रम व उपहार भेंट करके श्री सिंह का सम्मान किया। इसी क्रम में प्रमोद यादव पूर्व अध्यक्ष, शैलेन्द्र प्रताप सिंह प्रशासनिक अधिकारी, यतेन्द्र यादव पूर्व मंत्री, पवन मौर्य उपाध्यक्ष आदि ने श्री सिंह के साथ अपने कार्य अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया।
.jpg)










