Jaunpur News: राजकीय जिला पुस्तकालय में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: राजकीय जिला पुस्तकालय में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का हुआ सम्मान


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। राजकीय जिला पुस्तकालय में जनपद के राजकीय विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों का सम्मान समारोह किया गया। 31 मार्च को राजेश विश्वकर्मा प्रधानाचार्य, रणजीत प्रधानाचार्य, शिव नारायण प्रधानाचार्य, लीलावती पाल प्रवक्ता, बालमुकुंद सिंह सहायक अध्यापक सेवानिवृत हुए थे। सभी के सम्मान हेतु राजकीय शिक्षकों ने सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि राकेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक, विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, जिला समन्वयक डॉ राजन सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुहासिनी प्रजापति, शशि राव, सावित्री विश्वास, शशिकला सिंह ने माँ सरस्वती वंदना से किया। स्वागत गीत विवेक श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया।

सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों को माल्यार्पण, रामचरित मानस एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अवकाशप्राप्त प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने अपने सम्बोधन में विभाग के अनुभवों को साझा किया। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार एवं सह जिला विद्यालय निरीक्षक विवेक सिंह, राजेश यादव ने सेवानिवृत होने वालों द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुए सभी को सुखी स्वस्थ, उज्ज्वल जीवन की कामना किया।

कार्यक्रम के संयोजक आदर्श वर्मा एवं आयोजक समस्त राजकीय परिवार रहा जहां प्रधानाचार्य  ब्रह्मजीत यादव, जितेंद्र यादव, प्रेमचंद्र यादव, डॉ कमलेश यादव, प्रभाकर सिंह, संतोष विश्वकर्मा, रमेश कुमार, ब्रह्म प्रकाश सिंह, पवन गुप्ता, रितु चौबे, रेखा मौर्या आदि का अतुलनीय योगदान रहा। सभी ने अपने विचार तथा प्रेरक अनुभव साझा किये। शिक्षकों में  सौरभ ऑझा, चन्दन मिश्रा, अनीता रत्ना, निधि सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन आदर्श वर्मा, चन्दन निगम एवं नितीश सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर राजकीय विद्यालय के तमाम प्रधानाचार्य, शिक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!