Jaunpur News: ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से दलालों के माध्यम से वसूली जा रही मोटी रकम: श्रवण जायसवाल

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News:  ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से दलालों के माध्यम से वसूली जा रही मोटी रकम: श्रवण जायसवाल


लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष ने आर्थिक भ्रष्टाचार के विरोध में सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल की अगुवाई में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम जौनपुर में आरआई अशोक यादव व ओम कृष्णा मोटर ट्रेनिंग रामदयालगंज की सांठ—गांठ से ड्राइविंग लाइसेंसों आवेदकों के साथ लगातार हो रहे आर्थिक भ्रष्टाचार के विरोध में जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में मौजूद अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिव प्रताप को सौंपा गया। इस मौके पर श्री जायसवाल ने कहा कि ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से दलालों के माध्यम से मोटी रकम वसूली जा रही है। अगर समय रहते इसमें उचित कार्यवाही नहीं होती है तो व्यापार मण्डल आगे और भी संघर्ष करने की रणनीति पर काम करेगा। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग और ओम कृष्णा मोटर ट्रेनिंग सेन्टर रामदयालगंज के बीच लूट की सांठ—गांठ बनी हुई है। इस भ्रष्टाचार की समाप्ति तक सतत आन्दोलन छेड़ा जायेगा। साथ ही जिला प्रशासन को चेतावनी दिया कि इस पर उच्चस्तरीय जांच कमेठी का गठन कर पर्दाफाश करें।

इसी क्रम में प्रदेश सचिव अनवारूल हक व जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि रोहित नामक ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक ने बीते 29 दिसम्बर को अपना नियमानुसार परिक्षण रामदयालगंज स्थित ओम कृष्णा ट्रेनिंग सेन्टर पर अपना परीक्षण किया परन्तु उसे अनुपस्थित दिखा दिया गया। यह कहां तक उचित है। इसी प्रकार प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग इस मिलीभगत का शिकार हो रहे हैं। अगर प्रशासन समय रहते इसी पर उचित कार्यवाही नहीं करता है तो व्यापार मण्डल चुप नहीं बैठेगा।

उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, प्रदेश कोषाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, शकील अहमद, नेहाल अहमद, रंजीत सोनकर, मोनू सोनकर, मो. अंसार, श्रीप्रकाश जायसवाल, कमलेश यादव, शम्स तबरेज, कृष्ण कुमार यादव सभासद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!