डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के खानपुर चौरवा गांव के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अम्बेडकरनगर जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के लाखापुर निवासी सुन्दर (60) पुत्र चौधरी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
.jpg)









