अनुपम मौर्य
बरसठी, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के मियांचक बाजार में अंजना शेपर्स प्राइवेट लिमिटेड के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर कंपनी के एमडी डॉ अंजना गंभीर, डा अमलेश गंभीर अध्यक्ष लॉर्ड बुद्धा यूथ, डा गंभीर चैरिटेबल ट्रस्ट एवं अंजना शेपर्स में काम करने वाले सभी महिला पदाधिकारीगण, मजहर अहमद मुकेश मौर्य, धर्मेंद्र, मुस्कान सहित अन्य अधिकारी, क्षेत्र के गणमान्य लोग, व्यापारी वर्ग और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह पूरे उत्साह और उल्लास के बीच संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अमलेश गंभीर ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस नए कार्यालय के खुलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।
उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों ने कंपनी के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि मियांचक बाजार जैसे क्षेत्र में इस प्रकार की पहल से आर्थिक विकास को गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कंपनी आने वाले समय में क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस दौरान कंपनी प्रबंधन ने अपने भविष्य की योजनाओं और सेवाओं के विस्तार के बारे में भी जानकारी दी। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
.jpg)










