Jaunpur News: संदिग्ध हालात में गुमटी में लगी आग, हजारों का सामान राख

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: संदिग्ध हालात में गुमटी में लगी आग, हजारों का सामान राख



डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव में रविवार भोर एक छप्पर युक्त गुमटी में संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि गुमटी का पूरा ढांचा, छप्पर, टिनशेड सहित अंदर रखा समस्त सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार सरायमोहिउद्दीनपुर पट्टी मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास चौबाहा गांव निवासी अजय तिवारी छप्पर डालकर गुमटी में चाय, समोसा व ठंडा बेचने का कार्य करते थे। रविवार तड़के करीब 4 बजे अचानक गुमटी से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक गुमटी में रखा फ्रिज, ठंडा सहित अन्य सामान सहित बेंच-तख्ता आदि पूरी तरह जल चुके थे। पीड़ित के अनुसार आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने पड़ोसी गांव के एक व्यक्ति पर रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में थाना प्रभारी यजुर्वेद सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर कटका गांव निवासी प्रिंस यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!