केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ओम प्रकाश श्रीवास्तव ने गौशाला में 20 कुंतल भूसा दान देकर सराहनीय कार्य किया है। ग्राम पंचायत अधिकारी राम आसरे मौर्य ने बताया कि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने सिरकोनी विकास खंड के सुरुहुरपुर अस्थाई गौशाले पर 20 कुंतल भूसा गाय को खाने के लिए दान किया। इस कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने उनकी इस कार्य की काफी सराहना किया। यह और अधिकारियों के लिए एक मिसाल है। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











