Jaunpur News: सेवा एवं मानवता का सशक्त उदाहरण है निःशुल्क चिकित्सा शिविर: अजीत प्रजापति

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: सेवा एवं मानवता का सशक्त उदाहरण है निःशुल्क चिकित्सा शिविर: अजीत प्रजापति


निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 245 मरीजों का हुआ उपचार


डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। भगवान परशुराम जयंती पर स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अहियाई-भगासा स्थित राधाकृष्ण मंदिर परिसर में रविवार को निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में 245 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे निःशुल्क औषधि प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे निःशुल्क चिकित्सा शिविर केवल कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा और मानवता के सशक्त उदाहरण हैं। "नर सेवा ही नारायण सेवा" का भाव समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कवि, शिक्षक एवं पत्रकार डॉ. प्रदीप दूबे ने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। ईश्वर की कृपा से ही मनुष्य को जनसेवा का अवसर प्राप्त होता है और “सेवा परमो धर्मः” की भावना समाज को जोड़ने का कार्य करती है।

शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा मरीजों का नेत्र परीक्षण, शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई तथा आवश्यक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। चिकित्सा टीम में नेत्र सर्जन डा. चन्द्र प्रकाश, डा. प्रदीप मौर्य, डा. वरुण मिश्र, डा. कृष्ण कुमार गुप्त, डा. कमलेश कुमार, डा. राकेश मिश्र शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन भजन गायक आशीष पाठक ने किया। शिविर के संयोजक एवं प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रकाश दूबे ने अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर रामधारी दूबे, अभिषेक दूबे, सदानंद दूबे, अजय तिवारी, अशोक तिवारी, विशाल दूबे, विदित दूबे, श्याम बहादुर सिंह, वाले दूबे, सतीश दूबे, शेषनाथ पांडेय, अनिल दूबे, सत्य नारायण दूबे सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!