Jaunpur News: हनुमान मन्दिर परिसर में मनी परशुराम जयन्ती

Aap Ki Ummid
follow us

 

Jaunpur News: हनुमान मन्दिर परिसर में मनी परशुराम जयन्ती




राकेश शर्मा

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय नगर के बभनौटी वार्ड स्थित प्राचीन हनुमान मन्दिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम जयन्ती बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं की भागीदारी रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. जे.पी. दूबे (हड्डी रोग विशेषज्ञ) ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया जहां विधिवत हवन-पूजन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। उन्होंने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और उनके पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परशुराम केवल एक योद्धा ही नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

विशिष्ट अतिथि अनिल उपाध्याय (पूर्व प्रधानाचार्य) ने कहा कि किसी भी महापुरुष की ब्रांडिंग नहीं की जानी चाहिए, ब्रांडिंग करने से उनके समिति हो जाता है। भगवान परशुराम का जीवन त्याग, तपस्या और धर्म रक्षा का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में हृदय नारायण, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, रविन्द्र यादव, क्षितिज तिवारी, प्रद्युम्न तिवारी समेत आदि लोगों ने सम्बोधित किया। अंत में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना, आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक अखिलेश मिश्र, प्रदीप मिश्रा, डा. अशोक पाण्डेय, मनीष (धर्मरक्षक), अवधेश पाण्डेय, भास्कर तिवारी, उपेंद्र मिश्रा, शांतिभूषण मिश्रा, विशाल मोदनवाल (सेवेंटी), बृजेश पाण्डेय, सोनू अवस्थी, कमल पाठक, शैलेंद्र पाण्डेय, गोलू, सत्येंद्र पाण्डेय, रंगनाथ पाण्डेय, बृजेश पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय समेत तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवपूजन चौबे एवं संचालन डॉ. गजेन्द्र पाण्डेय ने किया। आयोजक वीरेंद्र पाण्डेय ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

adsads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!