परिश्रम ही सफलता की असली कुंजी होती है: मोती लाल
तारा गर्ल्स कान्वेंट इण्टर कालेज में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
सुनील शर्मा
जौनपुर। तारा गर्ल्स कान्वेंट इंटर कालेज शकरमंडी में पुरस्कार वितरण समारोह किया गया जिसमें कक्षा 11वीं से 12वीं में प्रवेश करने वाली टाप-10 छात्राओं को मेडल, शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक मोती लाल मौर्य और प्रधानाचार्य अनिल मौर्य ने छात्राओं के शील्ड, मेडल और प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
टाप-10 में शामिल 11वीं-ए की छात्रा फरहीन सलीम, सचिता साहू, श्रद्धा मोदनवाल, ईशवी मौर्या और संभावी मिश्रा रहीं। 11वीं-बी में रितिका मौर्या, प्रशांगनी निषाद, सान्या शर्मा, सान्या मौर्या और स्नेहा मौर्या ने अच्छा अंक पाकर अगली कक्षा में प्रवेश किया है। प्रबंधक मोती लाल मौर्य ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना किया। छात्रों को लगन से शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दिया। परिश्रम ही सफलता की कुंजी है, क्योंकि मेहनत कभी बेकार नहीं जाता है, जरुरत है धैर्य रखने की सफलता जरूर मिलेगी।
प्रधानाचार्य अनिल मौर्य ने कहा कि विद्यालय की कोई भी छात्रा हो शिक्षा ग्रहण करने में यदि कोई दिक्कत आए तो बेहिचक शिक्षक से पूछें, ताकि समस्या का निवारण किया जा सके। इसके बावजूद यदि समस्या का समाधान न हो प्रधानाचार्य से कहें। इसके बाद शकरमंडी पुलिस चौकी प्रभारी कंचन पाण्डेय की तरफ से साइबर क्राइम से बचने के लिए बैठक की गई जहां सभी छात्रों को साइबर क्राइम से बचने के लिए टिप्स दिया गया। साथ ही हेल्पलाइन नम्बर की जानकारी दी गई। इसके अलावा सेल्फ डिफेन्स के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की श्वेता मौर्या, रुपरेखा जायसवाल, जूही श्रीवास्तव, तसनीम, पुलिस विभाग से जय प्रकाश पटेल, विकास गुप्ता, मुकेश कुमार समेत विद्यालय के स्टाफ और छात्राएं मौजूद रहीं।
.jpg)










