Jaunpur News: शशिकांत बने उत्तर मध्य क्षेत्र के वाइस प्रेसीडेंट

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शशिकांत बने उत्तर मध्य क्षेत्र के वाइस प्रेसीडेंट



अजय पाण्डेय

जौनपुर। एलआईसी के डेवलपमेंट आफिसर्स के उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्य के संगठन की आम सभा आगरा में की गई। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रहे। कार्यक्रम में दोनों प्रदेश के 220 प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से उत्तर मध्य क्षेत्र के वाइस प्रेसीडेंट के लिए जौनपुर के डेवलपमेंट आफिसर शशिकांत सिंह का निर्वाचन किया। जनपद पहुंचने पर उमरपुर स्थित मुख्य शाखा में जिले व वाराणसी मंडल की विभिन्न शाखाओं के डेवलपमेंट आफिसर्स ने उनका माल्यार्पण करके स्वागत किया। शशिकांत सिंह ने कहा कि सदस्यों के हित व उनके कार्य को सुगम बनाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। संचालन प्रदीप चौधरी व आभार एनबी सिंह ने जताया। इस अवसर पर मंडलीय संरक्षक एनपी सिंह, सह सचिव बालेश्वर प्रसाद, वीके त्रिपाठी, हितलाल, अजय कमार, अंबुज श्रीवास्तव, विजयेन्द्र सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!