Jaunpur News: खुटहन में अवैध मिट्टी खनन जारी, ग्रामीणों में आक्रोश

Aap Ki Ummid
follow us



बृजेश यादव

खुटहन, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत गौसपुर के पास स्थित मोजीपुर एवं शेखपुर सुतौली बॉर्डर क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला लगातार सामने आ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन की जानकारी के बावजूद क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध खनन जारी है जिससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों के अनुसार गाटा संख्या 221/क, ख, ग, घ, ड, ट, ठ, च, झ, ज आदि सहित मुस्त्रका (मिलजुमिला) भूमि, ग्राम सभा चारागाह एवं निजी कृषि भूमि पर बिना अनुमति के मिट्टी की खुदाई की जा रही है। आरोप है कि कुछ लोगों की मिलीभगत से यह कार्य बड़े पैमाने पर संचालित हो रहा है।

लगातार गहरे खनन के कारण खेतों की मेड़ें कमजोर हो रही हैं जिससे आगामी बारिश के मौसम में फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। कई स्थानों पर 10 से 20 फीट तक गहरे गड्ढे किए जाने की भी बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है।

स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि खनन क्षेत्र का असर पास स्थित गोमती नदी क्षेत्र पर भी पड़ सकता है जिससे बरसात के समय कटान एवं जलभराव जैसी समस्या उत्पनन्न होने की संभावना है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें धमकाया जा रहा है जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग किया है। जब इस सम्बन्ध में मोजीपुर के हल्का लेखपाल से दूरसंचार के माध्यम से वार्ता करना चाहा तो उनका मोबाइल बन्द बता रहा था।

adsads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!