पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक लाकर जनपद में चौथा स्थान पाने वाली श्रिया जायसवाल को प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज के ब्लॉक अध्यक्ष उमेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मानित किया। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष उमेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि लगन, मेहनत संयम व अनुशासन के साथ यदि प्रयास किया जाए तो जीवन में सफलता अवश्य मिलती है। बिटिया ने जनपद में चौथा स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यदि आगे भी इसी लगन व परिश्रम से कार्य करेगी तो निश्चित ही एक दिन वह एक कुशल चिकित्सक बनकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी। क्षेत्र के गांधीनगर निवासी दवा व्यवसायी विनोद जायसवाल की पुत्री श्रिया सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 97.6% अंक प्राप्त कर सनबीम स्कूल की टापर बनी। लगातार कठिन परिश्रम के सहारे श्रिया पिछले 4 वर्षों से लगातार सनबीम स्कूल की कक्षा 6,7,8,9, की भी टॉपर रही है। श्रिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया है। उसने कहा कि जेई मेंस में चयनित बड़े भाई ओम जायसवाल से मुझे सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती रहती है। मैं डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहूंगी।
.jpg)











