Jaunpur News: वार्षिकोत्सव व प्रवेशोत्सव में सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: वार्षिकोत्सव व प्रवेशोत्सव में सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान


मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रामपुर गजाधर में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह के निर्देशन में वार्षिकोत्सव, प्रवेशोत्सव, सांस्कृतिक मंच उद्घाटन एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने मां सरस्वती एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से किया जिसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने लोक नृत्य, गायन एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम में ब्लाक के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही जहां खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया। वहीं बीएसए डॉ. पटेल ने कहा कि 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग का कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रहे और सभी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाय।

इस दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु प्रधानाध्यापक अजीत पटेल एवं समस्त विद्यालय स्टाफ की सराहना की गई। समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। विशेष रूप से जयकिशन यादव (प्रवक्ता गिरिजा शंकर इंटर कॉलेज नीभापुर) एवं श्रीराम सिंह (अनुचर उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एआरपी पुष्कर मिश्र ने किया।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवमूरत पटेल, विंध्यवासिनी उपाध्याय, छोटे लाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष संजय मिश्र, अजीत प्रताप सिंह, हिमकर पाण्डेय, अंकित यादव, अनिल यादव, जयसिंह यादव, प्रवीण सिंह, अनुज सिंह, संतोष सिंह, संजय सिंह, संध्या वर्मा, सरिता यादव, सुनीता पटेल, सावित्री देवी, संगीता पांडेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!