Jaunpur News: सफाई कर्मचारियों की बैठक सम्पन्न

Aap Ki Ummid
follow us

तरुण चौबे

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र पंचायत के भव्य सभागार में सफाई कर्मचारियों की आवश्यक बैठक प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उपस्थित सफाईकर्मियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संचारी रोग न हो इसके लिए सफाई कर्मचारी अपने अपने कार्य क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान दें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता नहीं होनी चाहिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यज्ञ लाभकारी योजना है। इससे बिजली की बचत होगी। सरकार इस पर अनुदान भी दे रही है। इस योजना का लाभ आप लोग स्वयं ले और अपने क्षेत्र में लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करें। सफाईकर्मियों को आईजीओटी कर्मयोगी पोर्टल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि कोर्स करके प्रमाण प्राप्त करें। इसी क्रम में सौरभ सिंह, नेहा मौर्य ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बाबूलनाथ तिवारी सहित भारी संख्या में सफाईकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अमित गुप्ता ने किया।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!