डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक शैलेश सिंह मय हमराह टीम ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2)/64 व पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त खुर्शीद अहमद पुत्र मुनीर अहमद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त जनपद के सिकरारा थाना क्षेत्र स्थित निवासी रईया (मेहंदी) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, हेड कांस्टेबल छड्डू यादव व कांस्टेबल सुमन्त गौड़ शामिल रहे।
.jpg)











