Jaunpur News: रिटायर्ड रेलवे कर्मी से 3 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

Aap Ki Ummid
follow us

 



बीके सिंह

सिरकोनी, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी रिटायर्ड रेलवे कर्मी से साइबर ठग ने 3 लाख रुपये की ठगी कर लिया। पीड़ित मामले को लेकर बैंक के स्टॉप को दोषी मान रहा है। पीड़ित ओम प्रकाश विश्वकर्मा के यूनियन बैंक की मुख्य सिविल लाइन्स शाखा में खाता धारक है। उसका सारा पैसा उसी खाते में रहता है। उक्त खाते से साइबर अपराधी ने 16 से 18 अप्रैल के बीच दो किस्तों में 3 लाख की रकम साफ कर दिया। ओम प्रकाश विश्वकर्मा ने बताया कि वह मोबाइल से पैसे के लेन—देन का कोई ऐप उपयोग नहीं करते हैं।ओम प्रकाश ने बैंककर्मियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बताया कि बैंक में 2.5-2.5 लाख की दो एफडी कराने के दौरान उन्होंने अपने बच्चों के नाम पर भी ऐसी ही जमा राशि करने को कहा था परन्तु बैंककर्मियों ने अधिक कमीशन के लालच में उनकी मेहनत की कमाई को डिपॉजिट के बजाय इंश्योरेंस प्लान में निवेश कर दिया था। उसकी शिकायत करने के बाद 16 अप्रैल की शाम को उनकी मोबाइल पर एक फोन आया। उसने उनसे कहा कि उनके नम्बर पर एक ओटीपी जाएगी। उसी से उनका इंश्योरेंस को कैंसिल किया जाएगा। ओम प्रकाश बोले मैं बैंक आ रहा हूं तो उसने बोला कि वह खुद जफराबाद स्टेशन पर आ रहा है। वह पीड़ित को स्टेशन पर बुलाकर दो बार उसकी मोबाइल पर ओटीपी भेजकर 3 लाख रुपये उसके खाते से हड़प लिया। यह घटना 16 से 18 अप्रैल के बीच हुई। उसके बाद पीड़ित बैंक गया। वहां पर मैनजर ने उसे किसी प्रकार की सहायता नहीं किया। उसने साइबर सेल थाने पर कम्प्लेन किया किया है। उसने इस मामले की जांच की मांग किया है जिससे यह घटना खुल सके।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!