Jaunpur News: विधवा की पिटाई के मामले में 6 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us



डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के कटघर गांव की विधवा महिला ने थाने पर तहरीर देकर अपनी पट्टीदारों पर घर तोड़ने व मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आबादी की जमीन पर पुराना मकान व करकट बनवा रही थी जिसका जौनपुर दीवानी न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इस दौरान सुखराम गौड़ पुत्र रामदास, उसके पुत्र अखिलेश, कलमेश, शैलेश, हरिकेश व मंगल पुत्र अखिलेश ने एकतरफा हमला कर लाठी-डंडों से पिटाई की। गाली-गलौज देते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा घर का करकट व दीवार तोड़ दिये। पीड़िता की तहरीर पर थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने 6 आरोपितों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!