Jaunpur News: मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी का वार्षिकोत्सव सम्पन्न, बच्चों को किया गया प्रोत्साहित

Aap Ki Ummid
follow us



संजय शुक्ला

जौनपुर। नगर के मियांपुर में स्थित सामाजिक संस्था मुस्लिम एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी ने अपने स्थापना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य वार्षिकोत्सव एवं जलसे का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की उल्लेखनीय भागीदारी रही और माहौल उत्साह एवं उल्लास से भर गया। इस मौके पर संस्था द्वारा 14 बच्चों को कुरान मुकम्मल करने पर सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही मोहल्ले के बुजुर्गों को अंगवस्त्र भेंट कर उनका भी सम्मान और उत्साह वर्धन किया गया जिससे कार्यक्रम में एक भावनात्मक और सम्मानजनक माहौल बना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज रहे जिनके कर-कमलों द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। बच्चों ने भी विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने अपने 3 वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए कार्यों को विस्तार से बताया। साथ ही उपस्थित लोगों से अपील की गई कि वे इस नेक मिशन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि कोई भी बच्चा दीन की तालीम से वंचित न रह सके।

कार्यक्रम में मौलाना वसीम शेरवानी ने अपनी जोशीली तकरीर के जरिए लोगों में दीन और तालीम के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पत्रकार रियाजुल हक ने शिक्षा की अहमियत पर जोर दिया। वहीं असलम परवेज खान, तबरेज नियाजी, दानिश इकबाल, जुबेर अहमद, खलीक अहमद, शाहिद अख्तर, आरिफ खान, अजीजुर्रहमान, मौलाना मोहम्मद साफे सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंजूरूल हसन, मुनाजिर सिद्दीकी, ख्वाजा अहमद हसन, बख्तियार आलम और मोहम्मद साकिब की भी विशेष सहभागिता रही। अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!