Jaunpur News: यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को किया गया सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: यूपी बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को किया गया सम्मानित


आसमान आपका है, उड़ने की कोशिश करो: मनीष तिवारी


जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 23 अप्रैल को रिजल्ट घोषित किया गया जिसमें मां शारदा कोचिंग सेंटर पट्टीनरेंद्रपुर के छात्रों ने बाजी मारी। कोचिंग स्थान ने अपना दबदबा इंटर कालेज पट्टी, इंटर कालेज रवनिया एवं इंटर कालेज समोधपुर में बनाए रखा।  शिवा मिश्रा ने 92 प्रतिशत अंक पाकर कोचिंग स्थान एवं नेशनल इंटर कालेज पट्टीनरेंद्रपुर में प्रथम स्थान हासिल किया। ओम उपाध्याय ने 90 फीसदी अंक पाकर संस्थान में दूसरा स्थान एवं इण्टर कालेज समोधपुर में 5वां स्थान एवं प्रियांश पाण्डेय ने 86.44 फीसदी अंक पाकर संस्थान में तीसरा स्थान इण्टर कालेज रवनिया में दूसरा स्थान प्राप्त कर कोचिंग संस्थान को गौरवान्वित किया। इसी क्रम में संस्थान द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें मेडल, किताब, कापी, पेन देकर सम्मानित किया गया। सभी उत्तीर्ण छात्रों को माला पहनाकर उनका मुंह मीठा कराया गया। कोचिंग संस्थान के अध्यापक रामजनक विश्वकर्मा ने बच्चो को शुभकामना प्रेषित किये। मनोज शर्मा ने बच्चो को लगन और मेनहत से पढ़ने की अपील किया। इस अवसर पर रसायन विज्ञान प्रवक्ता रविकांत दुबे, मनीष तिवारी अध्यापक गणित, सौरभ सिंह, राजेश मिश्रा, छात्रों के अविभावकों के साथ सभी छात्र—छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भौतिक विज्ञान प्रवक्ता मनीष दूबे ने किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!