Jaunpur News: शत—प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर छात्राओं का किया गया सम्मान

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शत—प्रतिशत परीक्षा परिणाम आने पर छात्राओं का किया गया सम्मान


शिक्षकों के दिशा निर्देश एवं छात्राओं की मेहनत का है परिणाम: मोती लाल

तारा गर्ल्स कान्वेंट इण्टर कालेज में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के सभी छात्राएं रहीं सफल


जौनपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षा परिणाम 24 अप्रैल की शाम घोषित हुआ। जिले के विभिन्न विद्यालयों में सम्मान समारोह आयोजित करके विद्यालय प्रबंधन उत्तीर्ण छात्राओं को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया। उसी कड़ी में तारा गर्ल्स कान्वेंट इंटर कालेज शकरमंडी में सम्मान समारोह आयोजित करके छात्रों को सम्मानित किया गया।

मालूम हो कि इस विद्यालय में हाईस्कूल में 70 छात्राएं परीक्षा दी थीं जिसमें सभी ने सफलता हासिल की लेकिन टापटेन में नैंसी मौर्या 91, रिया साहू 89, ज्योति चतुर्वेदी 87.5, जान्वी यादव 86.83, शालू 86.83, समृद्धि सोनी 86.87, श्रद्धा राज 86.5, आकृति गुप्ता 85, विदिप्ता कुशवाहा 84.5, जिज्ञासा यादव 84 और अनन्या गुप्ता ने 83.83 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। वहीं इंटरमीडिएट में 73 छात्राएं परीक्षा दी थीं जिसमें सभी ने सफलता प्राप्त की। टाप—10 में 12 छात्राओं ने जगह बनाई। इसमें शिवांगी मौर्या 79.4, तान्या साहू 79.2, वर्षा पाल 78.8, आराध्य सेठ 77.8, मान्या चौरसिया 76.6, सूफिया 76.6, वैभव लक्ष्मी सोनी 76.4, अंशिका साहू 75.8, अंशिका मौर्या 75.2, गार्गी गुप्ता 74.8, रोशनी सोनी 74.8 और गुड़िया मौर्या ने 74.6 प्रतिशत अंक हासिल कर परिवार, समाज और स्कूल का मान बढ़ाया है।

प्रबंधक मोती लाल मौर्य ने उत्तीर्ण छात्राओं को माला पहनाकर सम्मानित करते हुए उत्साहवर्धन किया और कहा कि यह सफलता शिक्षकों के दिशा निर्देश और छात्राओं की मेहनत का परिणाम है। लगन और मेहनत से किया गया कार्य सफलता जरूर दिलाता है। आज का किया गया परिश्रम आने वाले समय में सुखद और फलदायी जरूर होगा। बशर्ते धैर्य रखने की जरूरत है। प्रधानाचार्य अनिल मौर्य ने इस सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों की कड़ी मेहनत को दिया। साथ ही कहा कि यह परीक्षा जो उत्तीर्ण किया है आप लोगों ने अभी शुरुआत है। आगे इससे भी बड़ी बड़ी परीक्षाएं देनी होंगी जो आपको अपने मंजिल तक ले जाएंगी, इसलिए इसी तरह मेहनत और लगन से पढ़ाई करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। इस मौके पर विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे।

adsads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!