सनबीम स्कूल में विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित
महेन्द्र प्रताप चौधरी
जौनपुर। श्रीराम बाल शिक्षा मंदिर बढ़ौना फतेहगंज के प्रिंसिपल शैलेश मौर्य की छोटी बेटी राशि मौर्य जो सनबीम स्कूल जौनपुर में हाईस्कूल की छात्रा है, ने परीक्षा में 94.8 प्रतिशत से उत्तीर्ण किया है। ऐसे में राशि ने विद्यालय एवं परिवार का नाम रोशन कर दिया। वहीं इसकी जानकारी होने पर विद्यालय की प्रिंसिपल मोनिका सिंह ने राशि को सम्मानित किया गया। साथ ही उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











