शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। लायंस क्लब राॅयल द्वारा चार्टर-डे का आयोजन किया गया जिसका शुभारम्भ चार्टर अध्यक्ष अजय गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर एवं अध्यक्ष संजीव साहू सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चार्टर को फूलों से सुसज्जित कर व भारतीय संस्कृति के अनुसार दीप प्रज्ज्वलन पश्चात केक काटकर किया। ध्वज वंदना विष्णु गौड़ ने किया। अध्यक्ष संजीव साहू ने कहा कि साढ़े 3 वर्ष पूर्व हमारे चार्टर सदस्यों ने समाजसेवा की जिस भावना के साथ लायंस क्लब जौनपुर राॅयल की स्थापना किया था। हम सभी अपने सेवा कार्यों के द्वारा उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। यह दिन हमें समाजसेवा के संकल्प को याद दिलाता है। कार्यक्रम संयोजक डा. विष्णु गौड़ ने कहा कि हम सभी चार्टर सदस्य मजबूत स्तंभ के रूप में पूरे जोश और ऊर्जा के साथ एकता, सेवा, और उत्कृष्टता के इस सफर को आगे बढ़ाते रहेंगे।
इस मौके पर क्लब अध्यक्ष संजीव गुप्ता व फर्स्ट लेडी विभा साहू ने संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता एवं प्रीति गुप्ता और निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर एवं रेनू बैंकर को मोती की माला, गुलाब पुष्प, अंगवस्त्रम के साथ उपहार भेंट करते हुये अन्य सभी चार्टर सदस्यों को मोती की माला, गुलाब पुष्प व उपहार भेंटकर सम्मान करते हुये इस दिन को यादगार बनाया। संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता व निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर, ऋषि श्रीवास्तव, विनय साहू, उपाध्यक्ष दीपशिखा चौरसिया, लेडी कोआर्डीनेटर रीता कश्यप ने सभी को चार्टर -डे की बधाई देते हुए अपने अनुभव सभी से साझा किया। संचालन पूर्व सचिव अजय सोनकर ने किया। कार्यक्रम संयोजक रवि शर्मा ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
अवसर पर राजकुमार कश्यप, आनंद साहू, राजेश किशोर श्रीवास्तव, सन्तोष अग्रहरि, आशीष चौरसिया, अभिषेक जायसवाल, नवीन गुप्ता, प्रदीप प्रधान, आशीष गुप्ता, विनोद अग्रहरि, राज केशरी, रवि गुप्ता, जितेन्द्र सोनी, विवेक गुप्ता, अजयनाथ जायसवाल, वैभव प्रधान, मनोज साहू, राजेन्द्र स्वर्णकार, राकेश साहू, अमित गुप्ता, योगेश साहू, ज्ञानेंद्र साहू, इशांक गुप्ता, अमित गुप्ता, सिद्धार्थ साहू आदि उपस्थित रहे।
.jpg)










