Jaunpur News: वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक तिवारी को दी गयी भावभीनी विदाई

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: वरिष्ठ प्रवक्ता अशोक तिवारी को दी गयी भावभीनी विदाई


अजय पाण्डेय

जौनपुर। नगर के प्राचीनतम शिक्षण संस्थान राजा श्री कृष्ण दत्त इण्टर कालेज के 28 जनवरी 1987 को हिंदी विभाग में नियुक्त अशोक तिवारी का बुधवार को विद्यालय के नवनिर्मित नीता कुंवर सभागार में विदाई समारोह करके विदाई दी गयी। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा. संजय चौबे ने अशोक तिवारी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की चर्चा करते हुए विद्यालय के प्रति समर्पण भाव की सराहना किया। वहीं महाविद्यालय एवं इंटर कॉलेज के प्रबंधक डॉ सत्यराम प्रजापति ने सेवा में निवृत्त प्रवक्ता के संस्थान के प्रति लगाव से अन्य शिक्षकों को सीख लेने का संदेश दिया। राज पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शंभू राम ने अध्यापकों से गुरुतर दायित्व का निर्वहन करते हुए छात्रों की संख्या एवं पठन-पाठन के प्रति समर्पित भाव के लिए तत्पर रहने का सुझाव दिया। कॉलेज के उप प्रबंधक जियाराम यादव ने तिवारी जी के स्वास्थ्य एवं उत्तम जीवन की कामना किया। पूर्व प्रधानाचार्य प्रेमचंद जी ने "जिंदगी कांटों का सफर है।

राज पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य एवं एनसीसी के संघीय अधिकारी प्रोफेसर (कैप्टन) डॉ अखिलेश्वर शुक्ला ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्ति नहीं होता। किसी भी शिक्षक का सामाजिक दायित्व कभी समाप्त नहीं होता। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के एनसीसी के संघीय अधिकारी लेफ्टिनेंट बृजभूषण यादव ने किया। विदाई समारोह से अभिभूत शिक्षक अशोक तिवारी ने इस भव्य आयोजन के लिए प्रबंधक, प्रधानाचार्य, आगंतुक अतिथियों एवं विद्यालय के सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता अंजनी श्रीवास्तव, डॉ विश्वनाथ यादव, डॉ बृजेश सिंह, डॉ. रमेश चंद्र, राघवेंद्र सिंह, राम प्रताप, सत्य प्रकाश सिंह, पवन साहू, संत लाल, आनंद तिवारी, रमेश त्रिपाठी, नागेंद्र प्रसाद, अनिल यादव, यादव सुभाष, संजय सिंह, विनय ओझा, ऋषिकेश, सूरज, पूजा सिंह, रंजना प्रजापति, ज्योति सिंह, रंजना चौरसिया, लिपिक सुभाष मिश्रा आदि उपस्थित रहे।



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads
ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!