राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में खेतासराय पुलिस टीम ने सूचना पर वांछित अभियुक्त को दबोच लिया। थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए चालान भेज दिया। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गाँव युवती से तहरीर के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी का झांसा देकर एक युवक उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित सम्बंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त क्षेत्र के जैगहा बाजार में है। सूचना के आधार पर पहुँची पुलिस टीम ने निशानदेही पर आरोपित श्रवण बिन्द पुत्र रामपरीत निवासी खलौतीपुर को दबोच लिया गया। आवश्यक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया। कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक अजय यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरी, विपिन पाण्डेय आदि शामिल रहे।
.jpg)











