राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित किए जाने के बाद क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मिर्ज़ा अनवर बेग इण्टर कॉलेज, उसरहटा शाहगंज में इण्टरमीडिएट एवं हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इण्टरमीडिएट विज्ञान वर्ग में छात्र अमन मौर्य ने 78.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ओबैदुर्रहमान ने 78.60 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा छात्रा असरा अब्दुल्लाह ने 76.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। मानविकी वर्ग में छात्राओं जैनब, फातिमा एवं मिस्बाह ने क्रमशः 76.0 प्रतिशत, 72.60 प्रतिशत एवं 69.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। सबा ने 83.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जारा खातून ने 80.66 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा सायमा खातून ने 75.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों, प्रधानाचार्य, प्रबंधक एवं अभिभावकों को दिया।
वहीं सर्वोदय इण्टर कॉलेज खुदौली में भी परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों का प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता ने माला पहनाकर सम्मान किया गया। हाईस्कूल में आदर्श ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि गौरव कुमार ने 88 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अश्विनी बिन्द और भास्कर ने 87-87 प्रतिशत तथा अंकित बिन्द ने 86.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
छात्राओं में लाडली उपाध्याय ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हंसिका उपाध्याय (82 प्रतिशत), पलक (81 प्रतिशत) एवं प्रीतिका मोदनवाल (80 प्रतिशत) ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
इण्टरमीडिएट में छात्रा वर्ग में मुस्कान एवं श्रेया यादव ने 81-81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि छात्र वर्ग में शनि बिन्द ने 80.5 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त लोकराज ने 79 प्रतिशत तथा सुशांत उपाध्याय ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अनिल उपाध्याय ने अध्यापकों के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। इस अवसर पर रेखा यादव, रजनी गुप्ता, अनिल सिंह, राजेश यादव, विनोद मिश्रा, अनुराग यादव, प्रभात पाण्डेय, विकास पाल सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
.jpg)











