शादी करने का झांसा देकर बनाया था सम्बन्ध
राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के एक गाँव की किशोरी से शादी करने का लॉलीपॉप देकर क्षेत्र के एक गाँव निवासी युवक ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया जिससे किशोरी गर्भवती हो गई जिसके बाद युवक शादी से मुकर गया। यह आरोप पीड़िता ने पुलिस को तरहीर देकर लगाते हुए कानूनी कार्यवाई की माँग किया था। थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार आरोपित के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर आरोपित की तालाश में जुट गई थी। शुक्रवार की दोपहर खास मुखबीर के माध्यम से सूचना मिली की आरोपित खेतासराय रेलवे स्टेशन के समीप मामूर है। हरकत में आयी पुलिस टीम में तत्काल मौके पर पहुँचकर निशानदेही पर गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनुराग राजभर पुत्र सुखराम राजभर निवासी अहिरो परशुरामपुर थाना खेतासराय है। आवश्यक विधिक कार्यवाई करते हुए चालान भेज दिया गया। कार्यवाई में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह, उपनिरीक्षक अशोक यादव, सिपाही प्रभाकर यादव शामिल रहे।
.jpg)











