बिपिन सैनी
जौनपुर। नगर के रूहट्टा स्थित राजेश स्नेह ट्रस्ट आफ एजुकेशन दिव्यांग बच्चों के स्कूल एवं पुनर्वास केंद्र पर दिव्यांग बच्चों ने अमेरिका, इजराइल व ईरान के बीच हो रहे युद्ध को रोकने की अपील किया जिससे आने वाले दिनों में वैश्विक आयात निर्यात सुगम रूप से चल सके।
संस्था के प्रबंधक व समाजसेवी डॉ राजेश ने कहा कि इस युद्ध से सापेक्ष रूप से संलिप्त 3 देश ही नहीं दुष्प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि पूरा विश्व दुष्प्रभावित हो रहा है। जहां अन्य देशों में महंगाई बढ़ गई है। पेट्रोल डीजल की आपूर्ति की कमी हो गई है। लगातार बमबारी होने से बड़ी रिहायशी इमारतें धराशाई हो रही हैं। स्कूल व अस्पताल गिर रहे हैं। लाशें बिखरी पड़ी हैं। डर—भय के कारण प्रवासी लोग अपने वतन भाग रहे हैं। बेरोजगारी की समस्या हो रही है। हिरोशिमा, नागासाकी जैसी भयावह स्थिति न पैदा हो जाय, इसीलिए दिव्यांग बच्चों ने वसुधैव कुटुंबकम की भावना से काम करने व युद्ध रोकने की भावुक अपील किया। साथ ही युद्ध में मारे गये सैनिकों, छात्रों व आम जनमानस की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया।
विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा ने कहा कि कोई भी देश अपने फायदे व अपनी इच्छा पूरी करने के लिए किसी भी राष्ट्र का नुकसान नहीं करना चाहिए तथा वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से काम करना चाहिए। इस अवसर पर विशेष शिक्षिका हेमू वर्मा, प्रवेश गुप्ता, डा. राजेश गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)










