सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय थाने पर कार्यरत थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय का रविवार को स्थानांतरण बदलापुर कोतवाली में कोतवाल बदलापुर के रूप में हुई है। स्थानांतरण होने पर सोमवार को थाना सुजानगंज में आयोजित विदाई समारोह में क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों का जमावड़ा लग गया जिसके बाद उपस्थित लोग थाना अध्यक्ष के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनका माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्र सहित तमाम वस्तु भेंट करके भावुक मन से बिदा किये। क्षेत्रवासियों के अनुसार थानाध्यक्ष फूलचन्द्र पांडेय का सुजानगंज में लम्बा कार्यकाल बीता तथा उनके कार्यकाल में सुजानगंज में किसी भी प्रकार से लॉ एण्ड आर्डर पर चुनौती नहीं आया तथा कई ऐसे मामले का निस्तारण भी फूलचंद पांडेय द्वारा कराया गया था जो न्यायालय में कई वर्षों तक लंबित था जिसके बाद क्षेत्र में फूलचंद की लोकप्रियता अत्यंत ही बढ़ गई थी। अब सुजानगंज के नए थानाध्यक्ष अमित पांडेय होंगे जो वर्तमान में एसओजी प्रभारी हैं। इस दौरान दिनेश मिश्रा, सुधीर त्रिपाठी, संजय सिंह सहित थाना सुजानगंज के तमाम पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।
.jpg)











