Jaunpur News: गैस एजेंसी संचालकों एवं आयल कम्पनियों के अधिकारियों संग डीएम ने की बैठक

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: गैस एजेंसी संचालकों एवं आयल कम्पनियों के अधिकारियों संग डीएम ने की बैठक



जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जनपद के 92 गैस एजेन्सी संचालकों एवं समस्त आयल कम्पनियों के जनपदीय बिक्री अधिकारियों, सी०एन०जी० के अधिकारी एवं खाद्य एवं रसद विभाग के समस्त अधिकारियों एवं पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने समस्त गैस एजेन्सी धारकों को निर्देशित किया कि किसी भी दशा में घरेलू गैस सिलेण्डरों में घटतौली, मुनाफाखोरी एवं अवैध भण्डारण/संग्रहण न होने पाये। इसी प्रकार शादी विवाह एवं अन्य प्रयोजनों हेतु 19 कि०ग्रा० के कामर्शियल गैस सिलेण्डरों को नियमानुसार समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए यदि इस सम्बन्ध में शिकायते प्राप्त होती है तो सम्बन्धितों के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने भी निर्देशित किया कि उद्यम क्षेत्र के श्रमिकों को 05 कि०ग्रा० का व्यवसायिक सिलेण्डरों नियमानुसार उपलब्ध कराया जाय।

बैठक के क्रम में सूचित किया गया कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत 92 गैस एजेन्सियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेण्डरों की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। विगत माहों की भाँति ही बुकिंग के सापेक्ष नियत समयावधि में ही होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जा रहे है। जनपद में ईधन आपूर्ति की कोई समस्या नहीं है। सभी से अपील की गयी कि नियमानुसार ऑनलाइन बुकिंग कराकर गैस प्राप्त करें। यह सूचना जिला प्रशासन द्वारा जनहित में जारी है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, जिलापूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम साही, गैस एजेंसी संचालक सहित अन्य उपस्थित रहे।

adsads

ads

ads



ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!