jaunpur news: राजपूत सेवा संगठन का सराहनीय पहल

Aap Ki Ummid
follow us


किडनी ट्रांसप्लाण्ट के लिये की आर्थिक मदद


शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। राजपूत सेवा संगठन द्वारा मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए किडनी ट्रांसप्लांट हेतु आर्थिक सहायता के लिए दो दिवसीय सहयोग अभियान चलाया गया। यह अभियान जगदंबा सिंह निवासी कछौरा के उपचार के लिए आयोजित हुआ जहां संगठन के क्षत्रिय समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अभियान के अंतर्गत मात्र दो दिनों में 30,000 की सहयोग राशि एकत्रित की गई जो संगठन की एकजुटता और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इसके पश्चात संगठन का प्रतिनिधिमण्डल जिलाध्यक्ष मनीष सिंह के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के निवास पर पहुंचा और जगदंबा सिंह के पिता को 30,000 का चेक सौंपकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के किसी भी व्यक्ति के संकट के समय सहयोग करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। संगठन भविष्य में भी इसी प्रकार जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहेगा। परिवार के सदस्यों ने इस सहयोग के लिए संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आर्थिक मदद उनके लिए अत्यंत सहायक सिद्ध होगी और कठिन समय में उन्हें संबल प्रदान करेगी। यह पहल समाज में सहयोग, एकता और मानवीयता का प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!