jaunpur news: विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने मनाया 45वां स्थापना दिवस

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news:  विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने मनाया 45वां स्थापना दिवस

मणि शंकर सैनी

चौकियां धाम, जौनपुर। विश्व हिंदू महासंघ के 45 वर्ष पूरे होने पर मां शीतला पैलेस में रविवार को स्थापना दिवस मनाया गया। जौनपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मंडल प्रभारी दिनेश मघुकर एवं जिला प्रभारी विनोद सिंह, जिलाध्यक्ष अमित शास्त्री, वरिष्ठ महामंत्री अमरदेव श्रीमाली, मंत्री रोहित प्रजापति, मीडिया प्रभारी विशाल गुप्ता, गोरक्षा प्रमुख सुशील पहलवान, गोरक्षा प्रभारी जयसिंह, धर्माचार्य परमेश श्रीमाली सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। प्राथमिकता के तौर पर ब्रह्मलीन संत श्री अवैद्यनाथ जी को पुष्प अर्पित करके दीप प्रज्ज्वलित करते हुये कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों को भगवा ध्वज  वितरित किया गया जहां जयघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। अन्त में महामंत्री अमरदेव श्रीमाली ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!