jaunpur news: पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिये हसनैन कमर सहित कई कलमकार किये गये सम्मानित

Aap Ki Ummid
follow us
jaunpur news: पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिये हसनैन कमर सहित कई कलमकार किये गये सम्मानित



शुभांशू जायसवाल

जौनपुर। उत्तर प्रदेश संगठन ऑफ जर्नलिस्ट के तत्वावधान में मुरादाबाद में आयोजित पार्टी अधिवेशन में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार द्वारा जहां पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों की सराहना करते हुए देश में उनकी अहम भूमिका बताई तो वहीं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में उपज संगठन द्वारा पत्रकारों के हित के लिए सरकार से विभिन्न मुद्दों पर अपनी मांग रखते हुए ध्यान आकर्षित किया है। इसके अलावा पत्रकारों को सरकार से अन्य राज्यों की बात सुविधा मुहैया की मांग किया और एक प्रस्ताव पारित कर प्रत्येक जिले में कार्य करने वाले वरिष्ठ पत्रकारों को पेंशन योजना में शामिल किया जाय। उपज अपने ही इस वार्षिक अधिवेशन में यह निर्णय किया है कि पत्रकार कल्याण कोष का गठन किया जाएगा जिससे किसी भी प्रकार की समस्या यदि पत्रकार के समक्ष उत्पन्न होती है तो उसका समाधान किया जाएगा।

प्रान्तीय अधिवेशन में पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय और अच्छे कार्य करने वाले पत्रकारों को प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह द्वारा सम्मानित करने के क्रम में बिगड़ दोनों भदोही जनपद में प्रदेश कार्यकारिणी की सफलतम बैठक के लिए जिले का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष वीरेंद्र चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष राजेश चंद्रशेठ और जौनपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हसनैन कमर दीपू को सम्मानित करके बधाई दिया गया। उक्त अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद बागी, नेशनल यूनियन जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय महासचिव युग नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष बालमुकुंद तिवारी, महामंत्री आनंद कुमार के अलावा प्रदेश भर के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!