जौनपुर। सीबीएसई द्वारा सोमवार को कक्षा 10 का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया जिसमें शकुंतला सेंट्रल एकेडमी सिविल लाइन्स के विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर विद्यालय के नाम को गौरवान्वित किया। विद्यालय का रिजल्ट शत प्रतिशत प्रतिशत रहा। जिसमें सान्वी श्रीवास्तव 94%, आरुषी जायसवाल 92%, अमन 91.6%, शुभी मिश्रा 91%, अनन्या गुप्ता 89.8%, युवराज गुप्ता 88.83% व श्रेया मौर्या ने 86.6% अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक अवनीश शुक्ला ने विधार्थियों को शुभकामनायें देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रानी तिवारी, उप प्रधानाचार्या अंजना श्रीवास्तव व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
.jpg)











