शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। जेसीआई जौनपुर संस्था द्वारा गोद लिये हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल में जेसीआई इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत एन आचार्य के विजिट के दिन संस्थाध्यक्ष अंजनी प्रजापति ने बैंड बाजे के साथ गर्मजोशी से स्वागत किया। यह एक अत्यन्त सम्मानजनक अवसर था जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति ने हमारे कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में वाटर कूलर डोनेशन, व्हीलचेयर डोनेशन, दिव्यांग बच्चों को भोजन वितरण और स्टेशनरी वितरण के कार्यक्रमों का उद्घाटन किया। तत्पश्चात उनका काफिला जेसीआई जौनपुर की पहचान जेसीज चौराहे पर पहुंचा जहां चौराहे का विजिट कराया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि जेसीज चौराहा जौनपुर की शान है और जेसीआई की पहचान है।
इस अवसर पर पूर्व मंडलाध्यक्ष आलोक सेठ, राधेरमण जायसवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष क्रमशः धर्मेंद्र सेठ, डा दिलीप सिंह, संजय गुप्ता, सचिव सतीश जायसवाल, ताहिर कादरी, हफीज शाह, संतोष मेडिकल, प्रदीप सिंह, रमेश श्रीवास्तव, सौरभ बरनवाल, सौरभ आर्या, श्रेष सेठ, अजयनाथ जायसवाल, राज साहू, प्रमोद सैनी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
.jpg)











