Jaunpur News: बाबा साहब के विचार सामाजिक न्याय, समानता एवं अधिकारों की नींव हैं: शनि आर्या

Aap Ki Ummid
follow us

Jaunpur News: बाबा साहब के विचार सामाजिक न्याय, समानता एवं अधिकारों की नींव हैं: शनि आर्या
  • डा. अमबेडकर जयन्ती पर निकले जुलूस में आकर्षण की केन्द्र रही मियांपुर की झांकी

वैभव वर्मा

जौनपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर के विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की सशक्त नींव हैं। उनके दिखाये गये मार्ग पर चलकर ही एक समरस व सशक्त समाज का निर्माण सम्भव है। उक्त बातें डा. अम्बेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल आकर्षक झांकी के संचालक/युवा समाजसेवी शनि आर्या ने कही।

Jaunpur News: बाबा साहब के विचार सामाजिक न्याय, समानता एवं अधिकारों की नींव हैं: शनि आर्या

उन्होंने आगे कहा कि समानताओं के साथ जातिवाद छोड़कर सबके साथ-साथ बैठना चाहिए और एक-दूसरे का सहयोग करना चाहिये। उन्होंने बताया कि उनकी झांकी मियांपुर से मिलकर भण्डारी रेलवे स्टेशन पर गयी जहां से निकली भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर दीवानी न्यायालय के पास अम्बेडकर तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुई। उनकी झांकी नगरवासियों के लिये आकर्षण का केन्द्र रहा, क्योंकि उनकी झांकी सामाजिक संदेश रही। इस अवसर पर मनीष आर्या, आदर्श राव, रवि राव, अमन, लालजी, ओम प्रकाश, पन्ना लाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!