Jaunpur News: शत-प्रतिशत परिणाम के साथ चमके बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्र

Aap Ki Ummid
follow us
Jaunpur News: शत-प्रतिशत परिणाम के साथ चमके बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल के छात्र



चन्दन अग्रहरि

शाहगंज, जौनपुर। बंसराज मेमोरियल सनराइज पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सभी छात्र-छात्राओं के उत्तीर्ण होने से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

विद्यालय के मेधावी छात्रों में आयुष पांडेय ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। इसके अलावा यशस्वी श्रीवास्तव (90.60%), दैयान अहमद (87.80%), रिया यादव (86.20%), अन्वेशा बरनवाल (85.80%), शुभम राजभर (85.40%), मोहम्मद फैसल खान (85.00%), तेजस्वनी (84.20%), दीपक चौहान (83.80%) एवं लकी राजभर (83.60%) ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह हुआ जहां सभी सफल विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जागृति चित्रवंशी, प्रधानाचार्य एवं उप प्रधानाचार्य रचना सिंह ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads

ads


 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!