विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के बम्बावन ग्राम में आस्था महिला एवं बाल विकास संस्था व पानी संस्था के सहयोग से पंचायती राज सदस्यों ने किसानों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया। किसानों को बीटीएम माहिम श्रीवास्तव व कृषि अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने किसान रजिस्ट्री, धान की सीधी बुवाई, जैविक खेती एवं उन्नत बीजों के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम में मौजूद हल्का लेखपाल राजदीप व रोजगार सेवक कमलेश ने राजस्व एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। साथ ही दीप नारायण ने किसानों के किसान पंजीकरण की जानकारी दिया। इस अवसर पर अनीता, ललिता, नीरज के साथ सैकड़ों महिला व पुरुष मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पानी संस्थान से फील्ड कॉर्डिनेटर अंकित ने किया।
.jpg)











