Jaunpur News: पुश्तैनी मकान पर कब्जे का आरोप, विरोध पर महिला से मारपीट, 5 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Aap Ki Ummid
follow us



डा. प्रदीप दूबे

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के बुढ़ूपुर गांव में पुश्तैनी मकान पर कब्जे को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़िता निर्मला बिन्द ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके मकान में जबरन ताला लगाने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता के अनुसार वह रोजी-रोटी के सिलसिले में कोलकाता में रहती है। हाल ही में गांव लौटने पर जब वह अपने पुश्तैनी मकान में रहने पहुंची तो देखा कि विपक्षी शिवपूजन, विवेक समेत अन्य लोग मकान पर कब्जा करने की नीयत से ताला लगा रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट की, गाली-गलौज की और घर में रखा सामान तोड़फोड़ दिया। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया और मकान पर ताला जड़ दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसे वापस कोलकाता चले जाने की धमकी दी और कहा कि यदि वह नहीं गई तो उसे गायब कर दिया जाएगा। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने 3 महिलाओं समेत 5 आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र सिंह ने बताया कि सभी आरोपितों के विरुद्ध मामला पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

adsads

ads

ads

ads

ads

ads

ads



ads

ads

ads

 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!